बिहार

नशेड़ियों पर गोली मारने का आरोप, इलाज कराने पहुँचा युवक, मामलें की जांच में जुटी पुलिस

नालंदा, राकेश। नालन्दा में मामूली विवाद में बुधवार को बदमाशों ने 2 युवक को गोली मार दी। मामला नगर थाना क्षेत्र के सत्तपुति छज्जू मोहल्ला का है। घायलों में नगर थाना क्षेत्र के छोटी शेखना निवासी मो.रजी उर्फ कोहिनूर एवं हिलसा थाना क्षेत्र के हिलसा निवासी मो.फुरकान है जबकि गोली मारने का आरोप सतपुत्ति छज्जू मोहल्ला निवासी मो.फुरकान पर लग रहा है वह भी गोली लगने से जख्मी हो गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सतपुत्ती निवासी मो.फुरकान छज्जू मोहल्ला बगीचा में कुछ लड़कों के साथ बैठकर नशे का सेवन कर रहा था। तभी वहां से मोहम्मद कोहिनूर एवं मोहम्मद फुरकान गुजर रहा था।

जिससे मामूली बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इतने में ही मोहम्मद फुरकान ने कट्टा निकाल लिया और गोली चला दी। गोली कोहिनूर के पेट में एवं मो.फुरकान के हथेली के छोटी अंगुली में लगी है। बताया जाता है कि मो.फुरकान पर जैसे ही आरोपी मो.फुरकान ने कट्टा ताना तब उसने हाथ से पकड़ कर पिस्तौल को नीचे कर दिया जिसके कारण मो.फुरकान को अंगुली में गोली लगी जबकि पिस्तौल ब्लास्ट होने से (आरोपी) फुरकान की हथेली फट गई।

Advertisements
Ad 1

घटना के बाद मो.फुरकान एवं मो.कोहिनूर को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जबकि (आरोपी) मो.फुरकान बाद में सदर अस्पताल पहुँचा। सदर अस्पताल में सभी ज़ख्मियों को इलाज के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के जानकरी मिलने के उपरांत सदर अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी।मोहम्मद फुरकान अपने पिता को देखने हिलसा से बिहार शरीफ आया था। उसके पिता के आंख का ऑपरेशन हुआ था।

जहां वह पिता को देखने के उपरांत अपने ननिहाल शेखाना पैदल जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बदमाशों से कहा सुनी हुई और उसे गोली मार दी गई। नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में छूट गई है। ज़ख्मियों से फर्द बयान के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहें हैं। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: