बिहार

एनएच पर सुबह-सबह महिला को तेज रफ्तार स्कूल बस ने कुचला

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): जानीपुर थाना के नकटी भवानी के पास सड़क पार कर रही एक महिला को बस ने कुचल डाला। महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मरने वाली की पहचान चक मुसा निवासी राज कुमार साव की पत्नी सुजाता देवी के रूप में हुई। घटना के बाद लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझा जाम हटाया। घटना के बारे में बताया जाता है कि चकमुसा निवासी राज कुमार साव की पत्नी सुजाता देवी नकटी भवानी से आ रही थी। वह सड़क पार कर रही थी तभी एक स्कूली बस ने उससे अपने चपेट में ले लिया। महिला की मौत के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। लोगों ने यह दृश्य देखा तब वह सड़क पर उतर गये और जाम लगा दिया। जाम की खबर पा कर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार लोगों को समझा कर जाम हटा यातायात चालू कराया।

जानकारी के मुताबिक चकमूसा के राजकुमार राय की पत्नी सुजाता देवी गुरुवार की सुबह सड़क पार करके शौच के लिए खेतो में जा रही थी । इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूल बस ने उसे कुचल दिया । बताया जाता है कि जिस स्कूल की बस ने हादसे को अंजाम दिया है वह स्कूल वाल्मी के पास अवस्थित है।

Advertisements
Ad 1

घटना को अंजाम देने के बाद स्कूल वाहन बस तेजी से वहां से भाग निकला । सूचना मिलते ही चक मूसा गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हुए और इसकी सूचना जानीपुर थाने को दी । वही घटनास्थल पर सबको रख कर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया करीब 2 घंटे बाद स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आक्रोशित परिजनों और अन्य ग्रामीणों को समझाने बुझाने में कामयाब हुई। वही मौके पर जिला परिषद सदस्य दीपक कुमार मांझी भी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार वालों को समझा बुझाकर सरकारी मुआवजा दिलवाने में मदद का भरोसा दिलाया। बातचीत के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार साव ठेला चला कर अपने और अपने पांच बच्चों का भरण पोषण करता है ।बताया जाता है कि काफी रसूखदार शख्स का निजी स्कूल है जिसने दुर्घटना को अंजाम दिया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के बीच स्कूल संचालक के द्वारा समझौते का प्रयास भी शुरू हो गया । उधर जानीपुर थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि अभी तक परिवार वालों के तरफ से किसी तरह की कोई लिखित आवेदन नहीं दी गई है । उन्होंने बताया कि लिखित आवेदन के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी । ग्रामीणों का कहना है कि अगर ठेला चालक राजकुमार राय के घर में शौचालय बना हुआ रहता तो उसकी पत्नी सुजाता देवी की जान शौच करने बाहर जाने के दौरान नहीं होती। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी फाइलों में भले ही ओडीएफ दिखा दिया जाता है लेकिन हकीकत जमीन पर देखने पर ही पता चलता है कि ग्रामीण इलाकों में आज भी महिलाएं सड़क किनारे शौच करने को मजबूर हैं। दूसरी तरफ बात करें तो नकटी भवानी चकमुसा और बग्गा टोला आस-पास में ही अवस्थित है । अब तक इन दोनों गांव के मोड़ के पास नेशनल हाईवे 98 पर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की जान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हो चुकी है। गांव वालों का कहना है कि पटना एम्स के बगल के गांव चकमुसा- बघा टोला पूरी तरह से एक्सिडेंटियल जोन बन गया है। दर्जनों लोग असमय दुर्घटना से मौत के मुंह में चले गए।स्थानीय लोग कई बार सड़क को बैरिकेटिंग से घेरने ,अंडर पास अथवा ब्रेकर बनाने की मांग करते रहे हैं लेकिन प्रशासन के तरफ आश्वासन ही मिलता रहा है। इतना ही नहीं सड़क जाम करने अंडरपास ब्रेकर बनाने की मांग करने वालों पर प्रशासन द्वारा मुकदमा तक किया जा चुका है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

कोचिंग छात्रा मौत मामला : दरिंदगी के बाद छत से फेंक कर हत्या का आरोप

error: