बिहार

पटना एम्स में भर्ती सारण की एक महिला की कोरोना से मौत, 8 लोगों को किया गया डिस्चार्ज!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में भर्ती सारण की एक महिला की कोरोना से मौत हो गयी जबकी 8 लोगों को कोरोना से स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।वही पटना एम्स में मंगलवार को नए मरीजो में 18 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
Ad 1

एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में मंगलवार को बिहार के सारण जिले की निवासी एक 67 वर्षीय महिला की मौत कोरोना ईलाज के दौरान हो गई ।इसके अलावा 8 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें छुट्टी दे दी गई है । साथ ही 18 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। वही एम्स में मंगलवार देर शाम तक कुल 50 मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था ,जिसमे पटना के 9, भागलपुर, राजस्थान, कोलकाता के मरीज शामिल हैं।

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: