पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सातवीं पुण्यतिथि पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी के नेतृत्व में सप्तमूर्ति शहीद स्मारक पर 501 दीपक जला कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किए।
उक्त अवसर पर बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की आज से 7 वर्ष पूर्व पुलवामा में पाकिस्तान ने जो कायराना हरकत की उसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। इस आतंकी हमले का बदला जिस प्रकार से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने लिया उससे देश के सैनिकों के साथ साथ देश के आम नागरिक का भी मनोबल बढ़ा । श्री विजय सिन्हा ने आगे कहा की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आज इस एक दीप पुलवामा शहीदों के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम से यह सिद्ध होता है की क्रीड़ा प्रकोष्ठ खेल खिलाड़ियों के साथ साथ देश के वीर जवानों के मनोबल बढ़ाने एवं उन्हे मान सम्मान देने के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू जी ने कहा की देश का बच्चा बच्चा अपने देश के सैनिकों पर गर्व करता है। हम अपने घरों में चैन की नींद ले सके इसके लिए देश के जवान दिन रात सरहद पर पहरा देते है और जरूरत पड़ने पर देश के लिए अपने प्राणों की आहूति भी दे देते है। पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा आज के दिन किए गए कायराना हरकत ने पूरे विश्व के सामने पाकिस्तान का असली चेहरा ला दिया।
लेकिन अब पाकिस्तान को यह समझ जाना चाहिए की अब का भारत पहले के भारत से बदल चुका है ये नया भारत आतंकवादियों को घर में घुस कर मारने की शक्ति रखता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसे सिद्ध कर के दिखाने का काम किया है। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह, पूनम शर्मा, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजीव रंजन यादव, विकास कुमार गोल्डी,कंचन कुमारी वर्षा पांडेय, विकास कुमार सिंह, मोहित श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, कुंदन कुमार, अभिराम शर्मा, पूरब सिन्हा, दीनदयाल पटेल, मदन पासवान, बीजू जैन, नीरज भारती, शिशिर गुप्ता, दीपक, राजेश सिन्हा सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
