बिहार

पटना में थर्ड ईयर के छात्र ने अपने जीवन को अलविदा कह दिया

बिहटा, आनंद मोहन। बिहार के IIT पटना में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना ने पूरे कैंपस को हिलाकर रख दिया। तीसरे वर्ष के छात्र राहुल लावरी, जो हैदराबाद से हैं उन्होंने ख़ुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल कंप्यूटर एवं गणित से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। बता दें कि राहुल ने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर सातवीं मंजिल से कूदकर जीवन को अलविदा कह दिया। मौके पर मौजूद छात्रों ने तत्काल सहायता करते हुए उसे नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Advertisements
Ad 1

घटना के बाद बिहटा कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है। IIT पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 25/02/2025 को आईआईटी पटना के हॉस्टल में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। बी.टेक तृतीय वर्ष का छात्र (गणित एवं कंप्यूटिंग) अपने छात्रावास के कमरे की बालकनी से नीचे गिर गया और अंततः अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। संस्थान इस दुखद घटना और एक प्रतिभाशाली छात्र के खोने से शोक में है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 पंकज कुमार मिश्रा एवं एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। आत्महत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: