पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री श्याम मंडल ट्रस्ट, पटना की ओर से छठ पूजा के शुभ अवसर पर सेवा कार्यों के तहत एन.आई.टी. गेट के पास दो दिवसीय चाय, पानी एवं बिस्कुट वितरण स्टॉल लगाया गया। इस सेवा शिविर का उद्देश्य छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध कराना रहा।
आयोजन के दौरान ट्रस्ट के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे जिनमें दिलीप केडिया, नरेंद्र कुमार शर्मा, शंकर शर्मा, संजय लाठ, अजय शर्मा, मनोज अग्रवाल, विवेक कुमार शर्मा, विकास शर्मा, श्रवण अग्रवाल, गौरव शर्मा, विशाल शर्मा, संजय गुप्ता, शुभम शर्मा, रितेश अग्रवाल, रितेश तुलसीयन, लल्लन लाठ, राज कुमार खेमका, मुन्ना जायसवाल आदि शामिल थे। श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना की और इस पुनीत अवसर पर श्याम भक्तों की सामाजिक एवं धार्मिक भावना की प्रशंसा की।
