अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में मंगलवार को, दिन के करीब 12:00 बजे 11000 वॉल्ट विद्युत तार में अचानक चिंगारी हो जाने से रखें पुआल में आग लग गया। आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।
आग मानिकपुर पंचायत के घनिअवादी वाली वार्ड-09 के चंद्र किशोर यादव और जगदीश यादव पिता स्वर्गीय लद्दी यादव के दरवाजे पर मवेशी को खिलाने के लिए रखे पुआल का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मौके से ग्रामीणों के द्वारा फुलकाहा थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य को दिया गया। थाना अध्यक्ष ने सूचना पाकर तुरंत अग्निशमन वाहन को स्थल पर भेज कर आग पर काबू पाया। वहीं आग बुझाने में ग्रामीणों का भी काफी सहयोग रहा। परिजन शिवकुमार यादव ने बताया कि अचानक 11000 वाल्ट के विद्युत तार में चिंगारी होने लगा देखते ही देखते रखें पुआल में आग लग गया। आग इतना भयावह था कि लोगों में अफरातफरी माहौल बन गया। लोगों ने सूझबूझ से आग पर काबू पाया नहीं तो गांव में बड़ी घटना घट सकती थी।
