अररिया(रंजीत ठाकुर): जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित आत्मन सभाकक्ष में नीति आयोग एवं सात निश्चय योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। नीति आयोग की बैठक में स्वास्थ्य प्रक्षेत्र, पोषण प्रक्षेत्र, शिक्षा प्रक्षेत्र, कृषि प्रक्षेत्र, वित्तीय सम्पोषण, आधारभूत संरचना इत्यादि के कार्यकलापों की गहन समीक्षा की गई।पीपीटी के माध्यम से जिला पदाधिकारी महोदय को प्रगति एवं उपलब्धि से अवगत कराया गया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा डीआरसीसी प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि स्वयं सहायता भत्ता योजना ,कुशल युवा कार्यक्रम एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को समय पर सुलभ कराया जाय। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रबंधक डीआरसीसी को निर्देशित किया गया इसके लिए कैंप आयोजित करावें। मदरसा प्रधान तथा टोला सेवक के साथ बैठक कर लक्ष्य निर्धारित कर आवेदन प्राप्त कर निष्पादन सुनिश्चित करें। कुशल युवा केंद्र में प्रशिक्षण हेतु मदरसा के साथ बैठक करें और संबंधित मदरसा के शिक्षक को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने साथ ही साथ प्रखंड वार कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। शहरी नल जल की समीक्षा के दौरान कार्यपालक अभियंता फारबिसगंज जोगबनी एवं अररिया को निर्देशित किया गया कि शहरी आवास निर्माण योजना की प्रगति वर्ष वार समर्पित करें जिला वर्क ओं द्वारा प्रथम एवं द्वितीय तथा तृतीय किस्त की राशि प्राप्त करने के बाद आवास पूर्ण नहीं कराया गया है ।वैसे लाभुकों को चिन्हित करें ।इसके लिए जियो टैगिंग को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र का भ्रमण करें। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद फारबिसगंज को नली गली पक्की करण एवं नल जल के लंबित कार्यों को निर्धारित समय पर निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। फारबिसगंज में रैन बसेरा के लंबित कार्यों को निष्पादित करे। जोगबनी में बस स्टैंड निर्माण के कार्यों का निरीक्षण एवं रैन बसेरा हेतु जमीन चिन्हित करने का निर्देश नगर कार्यपालक पदाधिकारी जोगबनी को दिया गया। लंबित कार्यों को अगली बैठक के पूर्व प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हालत में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस प्रकार दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना , एकल ऋण की प्रगति में तेजी एवं निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की हिदायत दी गई।
अति महत्वपूर्ण पत्रों का निष्पादन तथा बैठक में दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। डीपीएम जीविका को निर्देशित किया गया कि मखाना प्रोसेसिंग के लिए जीविका दीदी का ग्रुप तैयार करें।इसके लिए हॉर्टिकल्चर तथा उद्योग महाप्रबंधक से समन्वय बनाकर डीपीआर के साथ प्रस्ताव समर्पित करें। जिन तालाबों में मत्स्य पालन का कार्य शुरू नहीं किया गया है ।वहां शुरू करवाने का निर्देश दिया गया। तालाबों में बोरिंग एवं वहां पर बिजली के कनेक्शन लेने का प्रस्ताव भी समर्पित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ सभी बीपीएम को अपने क्षेत्र अंतर्गत 2-2 सरकारी पोखर चिन्हित कर संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय बनाकर प्रस्ताव देना सुनिश्चित करें।बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, प्रबंधक डीआरसीसी, डीपीओ स्थापना शिक्षा, डीपीएम जीविका, सभी बीपीएम जीविका, संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
