अररिया, रंजीत ठाकुर। जिला पदाधिकारी -सह- अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, अररिया, अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। कुसीयार गाँव ग्राम पंचायत में बन रहे गोबरधन परियोजना पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता एवं निदेशक डी०आर०डी०ए०, अररिया से जाँच कराने का निदेश दिया गया।
ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु चयनित ग्राम पंचाातों के जहाँ वित्तीय वर्ष- 2021-22 और 2022-23 में 84 ग्राम पंचातों में प्रथम किस्त उपलब्ध करायी गयी है। उन ग्राम पंचायतों के द्वारा राशि व्यय किया गया है। उनके कार्यों का जाँच करते हुये द्वितीय किस्त की राशि का आकलन कराते हुये लिमिट निर्धारण करने का निदेश दिया गया है।एफ़ एस टी पी ( Fecal Sludge Treatment Plant) के समीक्षा के क्रम में कुर्साकांटा प्रखंड के शंकरपुर ग्राम पंचायत में एफ एस टी पी निर्माण हेतु भूमि चयन को लेकर अंचलाधिकारी कुर्साकांटा से समन्वय स्थापित कर एन ओ सी प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी के कार्यों का समीक्षा करते हुए प्रत्येक वार्डो में प्रतिदिन कचरा उठाव का जियो-टैग फोटो के साथ प्रतिदिन फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षको को कचरा उठाव एवं उपयोगिता शुल्क संग्रहण में बेहतर कार्य करने वाले को प्रखंड एवं जिला स्तर पर सम्मानित करने एवं इसके लिए ग्राम पंचायत के लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। 57 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कर्मियों का मानदेय संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया एवं सचिव के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर मानदेय भुगतान करने का निदेश दिया गया। ऐसे ग्राम पंचायत जहाँ अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का कार्य प्रारंभ है उसमें तेजी लाने का निदेश दिया दिया गया।
शौचालय विहिन जीविका दीदी को जिविका के माध्यम से लोन देकर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का निदेश डीपीएम जीविका को दिया गया। साथ ही वैसे ऑगनबाड़ी केन्द्र जहाँ शौचालय नहीं है वहाँ शीघ्र शौचालय निर्माण कराने का निदेश दिया गया। लाभुकों के आधार अपडेशन हेतु लंबित कार्य जिसका निष्पादन इस सप्ताह में हर हाल में कराने का निदेश। लाभुकों के शौचालय प्रोत्साहन राशि हेतु लंबित मामलों का शीघ्र भुगतान करने का निदेश दिया गया। सामुदायिक स्वच्छता परिसर को जिला से टीम गठित कर जाँच कराने का निदेश दिया गया है।
मौके पर उप विकास आयुक्त अररिया, सिविल सर्जन अररिया, निदेशक डी०आर०डी०ए० अररिया, सिविल सर्जन अररिया, जिला समन्वयक एल एस बी ए अररिया, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी अररिया, जिला सलाहकार सी बी एन्ड आई ई सी एल एस बी ए अररिया, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा अररिया, कार्यपालक अभियंता मनरेगा अररिया सहित संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
