बिहार

गौरीचक के पावर ग्रिड के पास गणपति इंटरप्राइजेज में लगी भयंकर आग, लाखों की संपत्ति जलकर ख़ाक

फुलवारी शरीफ, अजित। पटना के गौरीचक पावर ग्रिड के पास गणपति इंटरप्राइजेज में अचानक भीषण आग लग गयाआग कैसे लगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है वही आग लगने के बाद अफरा तफरी माहौल हो गया. देखते देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और पूरे गणपति इंटरप्राइजेज को अपनी चपेट में ले लिया. देखते हैं देखते पूरा गोदाम आग की लपटों से गिर गया और लाखों का संपत्ति जलकर खाक हो गया. यहां रखें ऑटो और बाइक भी आज की भेंट चढ़ गए . आग लगने की सूचना गौरीचक थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी गई.

Advertisements
Ad 1

मौके पर कई दमकल को बुलाया गया. काफी मशक्कत से आग बुझाने का काम समाप्त किया गया हालांकि तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया था. पुलिस के मुताबिक आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है. वही कितने का नुकसान हुआ है इसके बारे में जब तक आवेदन नहीं मिलेगा स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है. लोकल थाना पुलिस का कहना है कि गणपति इंटरप्राइजेज रणधीर सिंह ऊर्फ बिक्कू सिंह का है उनसे आवेदन मिलने के बाद ही बताया जा सकता है कि कितने का नुकसान हुआ है..

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: