बिहार

भारत-नेपाल सीमा पर कपड़ों की बड़ी खेप बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी की आई समवाय फुलकाहा के अंतर्गत बीओपी पत्थरदेवा के जवानों ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत से नेपाल ले जाई जा रही कपड़ों की भारी खेप बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया। बरामद कपड़ों की संख्या 613 नग बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2026 की सुबह करीब 4:10 बजे विशेष नाका ड्यूटी के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 184 के समीप भारत की ओर करीब 50 मीटर अंदर जवानों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से विभिन्न प्रकार के कपड़े बरामद हुए।

बरामद कपड़ों में 168 नग राधा-कृष्ण ड्रेस, 97 नग कुर्ती-सलवार सेट, 279 नग कुर्ती, 9 नग कुर्ती-पैंट और 60 नग टॉप कुर्ती शामिल हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राम मंडल (45 वर्ष), पिता स्व. हरि प्रसाद मंडल, निवासी रामगंज बेलगाछिया, पोस्ट सीतागंज, थाना दोहबी, जिला सुनसरी, नेपाल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि राम मंडल जोगबनी मार्केट, बिहार से कपड़ों की खेप लेकर नेपाल जाने की तैयारी में था। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद कपड़ों को नेपाल के दोहबी में हजारा खातून और जमीला खातून तक पहुंचाया जाना था।

कार्रवाई विशेष नाका ड्यूटी के दौरान एक सहायक उप निरीक्षक/सामान्य तथा तीन आरक्षी/सामान्य, कुल चार जवानों की टीम ने की। एसएसबी ने बरामद कपड़ों और गिरफ्तार नेपाली नागरिक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, फारबिसगंज को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी चल रही है। आई समवाय फुलकाहा के सहायक सेना नायक राणा कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी की ओर से लगातार विशेष नाका एवं गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर जवानों की पैनी नजर है और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

रोहित गोदारा-लिपिन नेहरा गैंग पर गुरुग्राम पुलिस का बड़ा शिकंजा, 6 बदमाश गिरफ्तार!

75 लीटर नेपाली देसी शराब केसाथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, चोरी की होंडा बाइक जब्त!

एम्स पटना में पुलिस उपाधीक्षक अधिकारियों को दी गई मेडिको लीगल ट्रेनिंग

error: