उत्तरप्रदेश

ए डीएम और एसपी अनिल कुमार सिसोदिया ने किया उद्घाटन

रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा :  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति की दिव्यता से उत्सव पैलेस का वातावरण राममय हो उठा। श्री सनातन रामलीला कमेटी की ओर से उत्सव पैलेस, कोसी मंदिर मार्ग पर आयोजित श्री राम महोत्सव का भव्य शुभारंभ अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान धार्मिक उल्लास, सांस्कृतिक छटा और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।महोत्सव के शुभारंभ पर रामलीला पब्लिक स्कूल के बैंड ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का भव्य स्वागत किया। बैंड की मधुर धुनों के बीच अधिकारियों का आयोजन स्थल पर आगमन हुआ।

इसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों के साथ दोनों अधिकारियों ने नवनिर्मित राम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।शुभारंभ के पश्चात रामलीला पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। बच्चों की सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद रामलीला मंच पर सती मोह और भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह का अत्यंत सुंदर, भावपूर्ण एवं भक्तिमय मंचन किया गया।रामलीला में सती मोह की लीला के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा, भक्ति और आस्था का संदेश दिया गया। वहीं भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कलाकारों ने अपने अभिनय, संवाद और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पौराणिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

शिव-पार्वती विवाह का दृश्य आते ही पूरा वातावरण श्रद्धा और उल्लास से भर उठा। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के जयकारों से रामलीला परिसर गूंज उठा। धार्मिक आयोजन ने नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, मर्यादा, संस्कार और सनातन परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री रामलीला और श्री राम महोत्सव जैसे आयोजन हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और आदर्शों की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और संस्कारों को मजबूती मिलती है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति को मर्यादा अनुशासन, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाता है। रामलीला केवल धार्मिक मंचन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और नैतिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और सद्भावना का संचार करते हैं।श्री सनातन रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही रामपुर में रामलीला की धार्मिक और सांस्कृतिक छटा बिखरने लगी है। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल सोनी ताऊ, महामंत्री वीरेंद्र गर्ग, सह-अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निर्भय गर्ग, ईश्वर शरण अग्रवाल, योगेश अरोड़ा, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. सुमित गोयल, मनोज अग्रवाल, अरविंद कुमार अग्रवाल अरुण कुमार अग्रवाल, राजीव शरण गर्ग, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, आकाश बंसल, शांति शरण राठौर, संजय कुमार अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, रविंद्र कुमार मिश्रा सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के परिवार से की मुलाकात

योद्धा महाराजा सूरजमल जी की भव्य प्रतिमा स्थापना का मार्ग प्रशस्त, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने डीएम को दिए निर्देश

विकास कार्यों में भारी भेदभाव, 40 मोहल्ला वासियों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

error: