बिहार

गौरीचक में ट्रैक्टर पलटने से 60 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत अलबकसपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. 60 वर्षीय रामप्रवेश सिंह, जो अपने निजी खेत में जुताई कर रहे थे, अचानक ट्रैक्टर के अनियंत्रित हो जाने से पलट गया. इस हादसे में रामप्रवेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए. परिवार के लोग विलाप करते हुए पहुंचे और किसी तरह ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को खड़ा किया गया. काफी मशक्कत के बाद मृतक की लाश ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाली गई. इस दौरान प्रशासनिक मदद वहां मौजूद नहीं थी. ग्रामीणों ने बताया कि हादसा सुबह-सुबह हुआ था और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.

Advertisements
Ad 1

गांव वालों के अनुसार रामप्रवेश सिंह अपने खेत में स्वयं जुताई कर रहे थे. वह दिनचर्या के अनुसार काम कर रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलटने से उनकी जान चली गई. परिवार और ग्रामीणों ने तुरंत एकत्र होकर शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला.

हादसे के बाद ग्रामीणों ने परिवार को घटना की जानकारी दी. परिवार के सदस्यों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दाह संस्कार के लिए ले गए. पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण ग्रामीणों और परिवार को ही राहत कार्य करना पड़ा। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में मातम पसरा. रामप्रवेश सिंह अपने खेत और परिवार के लिए समर्पित थे और उनकी अचानक मौत से गांव में गहरा दुःख छा गया है। यह मामला गौरीचक थाना क्षेत्र का है और पुलिस ने अभी तक मामले में औपचारिक जांच शुरू नहीं की है।

Related posts

पटना परसा बाजार में अपने सगे चाचा ने दोस्तों के साथ 3 वर्ष के नाबालिक भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

मंत्री जी, आश्वासन से काम नहीं चलेगा आप सरकार हैं, ठोस समाधान निकालिए

भव्य तैयारी के साथ मनाई जाएगी बाबा चौहरमल जयंती, रिकॉर्ड भीड़ की संभावना

error: