बिहार

राजधानी में दिनदहाड़े 2 साल के मासूम बच्चे की पीट-पीटकर हत्या!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पालीगंज थाना क्षेत्र के कसोपुर गांव में दो दिन पूर्व हुए एक दो साल के बच्चे रिशु उर्फ ऋषभ की हत्या मामले में मृतक के पिता राहुल यादव ने घटना के पीछे का कारण बताया है जहा उन्होंने बताया कि बड़े भाई और भाभी ममता देवी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे दो साल के बच्चे की हत्या जेवर चोरी और अंधविश्वास के कारण की गई है कुछ साल पहले घर में गहने चोरी हुई। जिसके बाद थाना में ना जाके वो अंधविश्वास के कारण ओझा गुनी के चक्कर में थे और ओझा गुनी ने ही बताया था कि घर में ही किसी ने चोरी किया है जिसके बाद हम लोग चार भाई हैं

जिसमें सबसे छोटा हम हैं सबसे पहले बड़े भैया और भाभी पर आरोप लगाया उसके बाद तीसरे नंबर वाले भैया और भाभी पर आरोप लगाया गया अंत में घटना के दिन मेरे और मेरे पत्नी और बच्चों को आरोप लगाया गया इसी आप के कारण उसे दिन घटना हुई और दोनों के बीच विवाद हुआ विवाद बढ़ता देखें जब हम लोग घर पर पहुंचे तो देखा कि मेरी भाभी ममता देवी मेरे बच्चे को पटक दी और पिट रही थी। घायल अवस्था में उसे पालीगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया इसके बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया था लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गई। मुझे इस घटना में शामिल आरोपी गिरफ्तारी चाहिए और इंसाफ चाहिए आज अंधविश्वास के कारण ही मेरे बच्चे की जान गई है। इधर 2 साल के मासूम की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल हुई है परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हालांकि घटना के बाद से मृतक बच्चे की आरोपी चाचा चाची फरार है लेकिन अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। पालीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चन्द्र सिंह ने बताया कि पालीगंज थानांतर्गत ग्राम कसोपुर में आपसी झगडे एवं मारपीट के क्रम में एक बच्चे की मृत्यु होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पंहुचा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, पालीगंज, पटना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु FSL टीम को बुलाया गया तथा मृत बच्चे का विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया। इस संदर्भ में वादिनी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी एवं अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

ब्लैकमेलिंग और कथित अवैध वसूली के आरोप में पत्रकार जेल भेजे गए

स्टार्टअप बिहार- मार्केट एक्सेस 2026 के तहत मासिक कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को उद्यमिता के गुर सिखाए

छठी मइया की प्रतिमा भ्रमण के दौरान शुरू हुआ विवाद, दूसरे दिन हिंसक संघर्ष में बदला