बिहार

आईजी जितेंद्र राणा ने किया गायघाट सेवा समिति के स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) दुर्गा पूजा एवं दशहरा के अवसर पर गायघाट सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 18 से 21 अक्टूबर 2026 तक स्वास्थ्य सेवा शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को शिविर का उद्घाटन पटना के आईजी जितेंद्र राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मेडाज हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है, जहां मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उद्घाटन समारोह में आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर, पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा, दानापुर विधायक अभिमन्यु यादव, मेयर प्रतिनिधि शिशिर कुमार, समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी, वार्ड पार्षद किरण मेहता तथा समाजसेवी पवन कुमार उर्फ डब्बू एवं अश्विनी कुमार उर्फ पंकज सिन्हा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गायघाट सेवा समिति के पदाधिकारी गंगाधर गिरी, राजेश कुमार पांडेय, विजय कुमार, गोपाल कुमार गोल्डन, छोटू गिरी, मुकेश ठाकुर, मुन्ना सरकार, संजय अलवेला, मोहन प्रसाद, अंजीत शर्मा, मनोज शर्मा, मोहम्मद शाहिद अंसारी, रवि शंकर प्रीत और रव्यांशु प्रीत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं, मेडाज हॉस्पिटल की ओर से मोहम्मद महताब हुसैन एवं अतीक उल रहमान भी उपस्थित रहे। समिति की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य दशहरा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: