बिहार

हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार; हथियार और कार बरामद!

रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : जनपद रामपुर के थाना मिलकखानम क्षेत्र में गोली मारकर की गई नवजोत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नाजायज तमंचे, चार जिंदा कारतूस, एक नाजायज पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक ऑल्टो कार बरामद की है। सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को नवजोत सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी ग्राम टाहकलां, थाना मिलकखानम, रामपुर अपनी कार की दुकान (गिल कार वॉशिंग) पर बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात कार सवार युवकों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में 11 अक्टूबर को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मिलकखानम में मुकदमा अपराध संख्या 106/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 103(1) और 109(1) के तहत कार्रवाई की गई।

Related posts

गुलशन हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और दो चारपहिया वाहन बरामद!

माता सुंदरी निवास के 50 से अधिक कमरे, संगत के लिए होंगे तैयार

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी, करियर की सफलता के लिए की अरदास

error: