बिहार

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और थानाध्यक्ष शामिल हुए।

गोष्ठी में सितंबर माह के दर्ज और लंबित कांडों की समीक्षा की गई। इस दौरान अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार, महिला अपराध, पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संवेदनशील और गंभीर मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में गिरफ्तारी, वारंट के निष्पादन और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने के साथ अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाने पर भी बल दिया गया।

आगामी पर्व को देखते हुए जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थलों की निगरानी बढ़ाने, नियमित गश्ती करने, आसूचना संकलन को प्रभावी बनाने और सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को और मजबूत एवं सक्रिय रखने पर जोर दिया गया।

Related posts

सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की जमीनी प्रगति पर दिया जोर

गायघाट सेवा समिति की बैठक, 18 से 21 अक्टूबर तक होगा दुर्गापूजा सेवा शिविर सम्मान समारोह

जिला पदाधिकारी ने किया कंगारू मदर केयर सेंटर का उद्घाटन, नवजातों को बाँटी बेबी किट

error: