पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों और बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राजद की ओर से जारी संदेश में नेताओं ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भक्ति, श्रद्धा और उपासना का यह पर्व सभी के जीवन को खुशियों से भर दे।
शुभकामनाएं देने वालों में सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अली अशरफ फातमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव, प्रो. मनोज कुमार झा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, डॉ. सुनील कुमार सिंह, कार्तिकेय सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, इसराइल मंसूरी, कुमार सर्वजीत, रणविजय साहू, कारी मो. शोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, शक्ति सिंह यादव, डॉ. उर्मिला ठाकुर और एजाज अहमद सहित अन्य नेता शामिल हैं।
