बिहार

नवरात्र के पहले दिन छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

फुलवारीशरीफ, अजीत। नवरात्र के पहले दिन प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय, फुलवारी शरीफ में छात्राओं ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और आकर्षक स्लोगन के माध्यम से समाज को कई महत्वपूर्ण संदेश दिए. शिक्षिका नीतू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने माता की स्तुति में गीत-संगीत प्रस्तुत किए और फोटो प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में छात्राएं मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों में सजी नजर आयीं. किसी ने पेड़ लगाकर जीवन बचाने का संदेश दिया, तो किसी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया. छात्राओं के हाथों में मौजूद संदेश लिखे पोस्टरों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया कि धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति की रक्षा और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना भी जरूरी है।

छात्राओं ने नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की आराधना के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया. गीत-संगीत, वेशभूषा और स्लोगन के जरिए बच्चों ने यह दिखाया कि छोटी उम्र में भी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता पैदा की जा सकती है. कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बना।

Related posts

राजद नेताओं ने शारदीय नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

घूरना में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में किया 71वें श्री रामलीला महोत्सव और पिछले 20 वर्षों में हुए विकास-कार्यों पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन

error: