वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में जिलेभर में नशा मुक्त वैशाली अभियान के तहत विशेष छापेमारी एवं जाँच अभियान शुरू किया गया है। तीनों अनुमंडलों में प्रशासन और उत्पाद विभाग की टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
बिदुपुर में बड़ी बरामदगी : छापेमारी के दौरान लगभग 65 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, 142 भरे एवं 57 खाली कैप्सूल तथा लगभग ₹50,000 नकद बरामद। मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार।
महुआ अनुमंडल: 37 छापेमारी, शराब बरामद एवं 4 गिरफ्तारियाँ।
महनार अनुमंडल: 17 छापेमारी, विदेशी शराब की बरामदगी एवं 1 गिरफ्तारी।
हाजीपुर अनुमंडल: 5 छापेमारी। उत्पाद विभाग की 12 अतिरिक्त छापेमारी में 9 लीटर विदेशी शराब बरामद तथा 12 लोगों की गिरफ्तारी।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नशे की लत से प्रभावित लोगों को नशामुक्ति केंद्रों के माध्यम से निःशुल्क उपचार एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आपकी सूचना, वैशाली को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान!
नशे के अवैध कारोबार की सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
WhatsApp: 8544424310
दूरभाष: 06224-260233 06224-260234
आइए, प्रशासन का सहयोग करें और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त वैशाली के निर्माण में सहभागी बनें।जिला प्रशासन वैशाली
