उत्तरप्रदेश

आशाओं का बड़ा ऐलान सोमवार से शुक्रवार तक कलेक्ट्रेट में नित्य कालीन हड़ताल की तैयारी

रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : कलेक्ट्रेट में मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर आवाज बुलंद की। लगातार पांच दिनों से जिलाधिकारी और सीएमओ को ज्ञापन देने के बावजूद मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने से आशा कार्यकर्ताओं में निराशा है। कलेक्ट्रेट में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने मामले से सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट आशाओं से ज्ञापन लेने पहुंचे।

आशाओं की प्रमुख मांगें: मानदेय बढ़ाकर ₹26,000 प्रतिमाह किया जाए। सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।मानदेय और सेवा-सुविधाओं पर उचित निर्णय लिया जाए। बड़ा फैसला: आशा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सोमवार से शुक्रवार तक रामपुर कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है।अब सवाल आशाओं की मांगों पर शासन कब लेगा फैसला? रामपुर से बड़ी खबर आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन पर टिकी सबकी निगाहें।

Related posts

दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट है : डीएम शशांक चौधरी

सपा सांसद रामशंकर राजभर ने बीजेपी को बताया भासमा शुर

युवती के साथ मारपीट का मामला दर्ज, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया संज्ञान

error: