फुलवारीशरीफ, अजीत। सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फुलवारी शरीफ में 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कला एवं शिल्प कार्यशाला, प्रदर्शनी और प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और हस्तकौशल को बढ़ावा देना था.
फेविक्रिल प्रमाणित कला एवं शिल्प विशेषज्ञ माधुरी गुप्ता ने विद्यार्थियों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया. विद्यार्थियों ने पेंटिंग, ज्वेलरी मेकिंग, डूडल पेंटिंग, वॉल हैंगिंग, टी कोस्टर, ट्रे डेकोरेशन और बोतल डिजाइनिंग सहित कई आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं।
कार्यक्रम के समन्वयक आरकेजीएसजेके खातून और राकेश कुमार ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि कला एवं शिल्प विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण है। मौके पर अरविंद कुमार सिंह, डॉ. अजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, मोहम्मद उमर, रमेश चंद्र, राजीव कुमार सिंह, ममता कुमारी और सिम्मी माला सहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे. समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
