आरा, (न्यूज़ क्राइम 24) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को आरा में नागरी परिषद से पकड़ी चौक तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस दौरान पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा की मौजूदगी में मशाल जुलूस निकाला गया और सेवा ज्योति स्थापित की गई।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और आमजनों में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण को लेकर उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का उद्देश्य जनसेवा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को लोगों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में बीस सूत्री के सदस्य जगन्नाथ ठाकुर, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह और आरा नगर निगम की मेयर इंदु देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
