बिहार

फलका थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर

फलका,  सरफराज, गुड्डू : आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर फलका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रल्हाद यादव ने की।बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।बैठक में पर्व-त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने,कानून-व्यवस्था का पालन करने तथा प्रशासन का सहयोग करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने भी क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी प्रल्हाद यादव ने कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ आम लोगों की भी जिम्मेदारी है।

Related posts

ऑपरेशन मुस्कान : पटना पुलिस ने बरामद किए 200 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाई मुस्कान

महावीर कैंसर संस्थान में वर्ल्ड हॉस्पीस एंड पैलिएटिव केयर डे के अवसर परपैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

आशाओं ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ ने दिया भरोसा

error: