बिहार

आशाओं ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ ने दिया भरोसा

रामपुर, शारिक खान : अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवाज उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया।

धरना-प्रदर्शन के बाद आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह से मुलाकात की और अपनी मांगों एवं समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता और बड़े प्रेमभाव से सुना तथा उन्हें शासन स्तर से संबंधित व्यवस्थाओं और निर्देशों की जानकारी दी।

डॉ. दीपा सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि शासन की ओर से जैसे ही कोई आदेश या दिशा-निर्देश प्राप्त होगा, उन्हें तत्काल इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी बातों को संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

सीएमओ के आश्वासन के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आगे की कार्रवाई के संबंध में चर्चा की। आशा कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि शासन स्तर से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान में वर्ल्ड हॉस्पीस एंड पैलिएटिव केयर डे के अवसर परपैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

धमदाहा अनुमंडल अस्पताल के औचक निरीक्षण में मिलीं भारी कमियां, सिविल सर्जन व प्रशासन को लगी सख्त फटकार

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर पटना जिले के सभी प्रखंडों में होगा पुतला दहन, 8 अक्टूबर को लोक भवन मार्च

error: