बिहार

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

गुरुग्राम,  सुशीला देवी : थाना सदर गुरुग्राम पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये की अवैध वसूली करने के आरोप में 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि उसके बैंक खाते में करीब 95 लाख रुपये फ्रीज करवाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि करीब तीन वर्ष पहले उसकी एक महिला से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें होने लगीं। आरोप है कि बाद में महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग करने लगी।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला अब तक उससे बैंक ट्रांजेक्शन और नकद के जरिए करीब 90 लाख रुपये ले चुकी थी। इसके बावजूद उससे और रकम मांगी जा रही थी।
पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। महिला ने शिकायतकर्ता को सोहना रोड स्थित सेक्टर-47 के कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये लेकर बुलाया। सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस टीम ने महिला को रकम लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सूर्यदीता दास, निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान पता सुशांत लोक गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया विस्तार, 8 अक्टूबर को होगा ‘जोश’ टीमों का भव्य राज्य व जिला स्तरीय शुभारंभ

error: