बलिया, संजय कुमार तिवारी : जिलाधिकारी कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे छात्र और छात्राओं ने जामकर विरोध प्रदर्शन किया। और छात्रों ने ज्ञापन के मध्याम से अवगत कराया कि अगर छात्र और छात्राओं को छात्रवृत्ति,लैपटॉप और किसानों को फसल नुकसान का मुवावजा के साथ साथ किसानों की ऋण मांफी को लेकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि अगर तीन दिनों के अंदर हमारी मांग पूरी नहीं होती तो 09 अक्तूबर को बलिया बंद कर दिया जायेगा।
वही छात्र नेता नागेंद्र बहादुर सिंह उर्फ झुन्नू सिंह ने कहा कि छात्रों की छात्रवृत्ति और किसानों की फसल बर्बाद के बाद मुवावजा की मांग को लेकर आज छात्रों का प्रदर्शन रहा।छात्रों की छात्रवृत्ति नही बढ़ी और नेताओं का वेतन पांच गुना बढ़ गया।सांसद का भी पांच गुना बढ़ गया रिटायर्ड होने के बाद भी पांच गुना पेंशन बढ़ गया महंगाई पर कोई रोक नहीं है महंगाई से किसान और छात्र कराह रहे है अगर छात्रों की छात्रवृत्ति नही बढ़ी तो छात्र पढ़ाई छोड़ने के कगार पर है।छात्रों का जो जन सैलाब देखे है यह छात्र और छात्राओं का आक्रोश था कि अब पढ़ाई छोड़ना पड़ेगा।किसानों का कर्जा माफ़ किया जाय और छात्रों की छात्रवृत्ति को दोगुनी किया जाए किसानों के पास पैसा नहीं है आज वह अपनी खेतों की सिंचाई कर सकें।और बलिया में 09 अक्तूबर को छात्र कर्फ्यू रहेगा।
