आज जगतगुरु खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का आज 487वा ज्योति जोत गुरु पर्व पूरे देश विदेश में मनाया जा रहा है सनातनी और पुरातन मर्यादा के अनुसार तख्त श्री पटना साहिब में थी आज 5 अक्टूबर 2026 को श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का ज्योति ज्योत गुरपुरब प्रबंधक कमेटी और साथ संगत सहयोग से मनाया जा रहा है।पहले उदासी में पूरब की यात्रा करते हुए जब बिहार में आए तो यहां के लोगों ने गुरु साहिब के वाणी और उपदेशों को सुनकर काफी प्रभावित हुए और गुरु साहब के शिष्य बन गए गुरु साहब बिहार में उनकी श्रद्धा भावना को देखते हुए बिहार के सैकड़ो स्थान में गए आज भी बिहार के अंदर लगभग 500 से ऊपर गुरु साहब के नाम से बड़ी संगत छोटी संगत, मठ, नानकशाही, उदासीन गुरुद्वारा बने हुए हैं
जहां आज पूरी श्रद्धा भावना मर्यादा के अनुसार स्थानीय श्रद्धालु और गुरु के सेवक मिलकर श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का ज्योति जोत राम मानते हैं और गुरबाणी का पाठ कीर्तन भजन और श्री गुरु नानक देव जी महाराज के नाम के साथ-साथ वाहेगुरु मंत्र का जाप करते हैं मैं ऐसे कई जगह गया और ऐसे स्थान का दर्शन कर काफी प्रभावित हुआ लोगों में इतना श्रद्धा और प्रेम श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के प्रति काफी है जिन्होंने अपनी स्वेच्छा से गुरुद्वारा स्थापित करने के लिए सैकड़ो एकड़ जमीन गुरु साहब के नाम से कर दिए त्रिलोक सिंह ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष और पूरी प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी से निवेदन किया कि ऐसे स्थान का सर्वे कराया जाए और इसके प्रबंधन का देखरेख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी करें सरकार से मिलकर ऐसे स्थान के जमीन का भू माफिया और दबंगों द्वारा किए गए कब्जे से मुक्त कराया जाए।त्रिलोक सिंह निषाद अध्यक्ष श्री सनातनी सिख सभा पटना साहिब
