बिहार

फतुहा में कोडीन युक्त कफ सिरप की 149 कार्टन बरामद, जब्त!

दनियावां, (न्यूज़ क्राइम 24) फतुहा रोड स्थित डीएलएम डिलीवरी लिमिटेड के वेयर हाउस से बीती दिनों फतुहा पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने वेयर हाउस में रखे 149 कार्टन से 22,850 शीशी कफ सिरप जब्त किया है. बरामद कफ सिरप की कुल मात्रा करीब 2,285 लीटर है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. इस मामले में फतुहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार ने बताया कि तीन अक्तूबर की शाम फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि किसी फार्मा कंपनी द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप डिलीवरी लिमिटेड के वेयर हाउस में मंगायी गयी है.

सूचना के बाद मद्यनिषेध एवं उत्पाद स्वापक इकाई के वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दी गयी और टीम गठित कर वेयर हाउस में जांच की गयी।सिक्योरिटी मैनेजर के सहयोग से वेयर हाउस की जांच के दौरान रांची से आये पार्सल में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की दो खेप मिली. पुलिस ने संबंधित कस्टमर से फोन पर संपर्क कर पार्सल रिसीव करने के लिए कहा.कस्टमर ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी और अपने आदमी को भेज रहा है.

हालांकि, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया।दो कंपनियों के कफ सिरप मिले पुलिस के अनुसार, बरामद खेप में ESKUF CODEINE COUGH SYRUP की 100 एमएल वाली 99 कार्टन में 14,850 शीशी और WIKSY CODEINE COUGH SYRUP की 100 एमएल वाली 50 कार्टन में 8,000 शीशी थी. दोनों खेप को मिलाकर 149 कार्टन में कुल 22,850 शीशी कफ सिरप बरामद हुआ, जिसकी मात्रा करीब 2,285 लीटर है.पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप कहां से मंगाया गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी. पुलिस कस्टमर के साथ-साथ पूरी सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है. मामले में छापेमारी जारी है.कार्रवाई में फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, आरओबी प्रभारी कैलेंद्र कुमार पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र पासवान, राहुल कुमार और योगेश कुमार के अलावा बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद स्वापक इकाई की टीम तथा फतुहा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Related posts

घर में सांप भगाने के दौरान युवक को डंसा, एम्स में चल रहा इलाज

छपरा से रोहिणी को लोकसभा भेजेंगे मामा साधु यादव, बोले- चुनाव लड़ेंगी तो पूरा समर्थन रहेगा

दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द मिलेगा इंसाफ : विधायक

error: