बिहार

डीएम ने किया निरीक्षण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग से महादलित टोले के लोगों को मिलेगा रोजगार

शेखपुरा, उमेश कुमार : रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने शुक्रवार को शेखोपुरसराय प्रखंड के खुड़िया बाजितपुर गांव का दौरा किया। उन्होंने इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के लिए चिन्हित भूमि का जायजा लिया।

डीएम ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य खुड़िया बाजितपुर और आसपास के महादलित टोलों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्थायी रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से जल्द उत्पादन शुरू करने का निर्देश दिया।

प्रमुख निर्देश:

  1. महादलित परिवारों के लिए पोल्ट्री फार्मिंग
  2. नया तालाब बनाकर मत्स्य पालन
  3. आधुनिक तकनीक से हरी सब्जियों का उत्पादन
  4. मनरेगा से पक्की चहारदीवारी निर्माण
  5. जीविका दीदियों और SHG की भागीदारी

डीएम ने बताया कि उत्पादित सामग्री की आपूर्ति जिले के सरकारी कॉलेजों, कल्याण छात्रावासों और अन्य संस्थानों के मेस में की जाएगी, जिससे उत्पादकों को सही मूल्य और निश्चित बाजार मिलेगा।मौके पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच बीडीओ,
शेखोपुरसराय डीपीएम जीविका, सीओ शेखोपुरसराय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

किसान और कृषि की समृद्धि से ही सशक्त होगा बिहार : विजय कुमार सिन्हा

error: