बिहार

विश्व हृदय दिवस पर पारस हेल्थ में वॉकाथॉन, शेखपुरा मोड़ तक निकली जागरूकता यात्रा

फुलवारीशरीफ, अजीत। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ, पटना की ओर से लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए वॉकाथॉन का आयोजन किया गया. “आपका हृदय, आपकी हर खुशी का आधार” संदेश के साथ आयोजित इस जागरूकता अभियान के तहत प्रतिभागियों ने पारस हेल्थ से शेखपुरा मोड़ तक पैदल यात्रा की. इस दौरान लोगों को नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

वॉकाथॉन का शुभारंभ दीघा विधानसभा के विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह और निदेशक जनरल सर्जरी डॉ. अहमद अब्दुल हई ने हरी झंडी दिखाकर किया. कार्यक्रम में एनसीसी, आईटीबीपी, एसएसबी, बीएमपी, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. वॉकाथॉन के दौरान जुंबा और अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह ने कहा कि हृदय स्वस्थ रहेगा तो जीवन की खुशियां भी बनी रहेंगी. नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव पर नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि #APartOfYourHeart अभियान के माध्यम से लोगों को अपने हृदय की देखभाल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखना सभी की जिम्मेदारी है. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है. वहीं डॉ. अहमद अब्दुल हई ने कहा कि रोजाना पैदल चलने, संतुलित खान-पान और समय पर स्वास्थ्य जांच जैसी छोटी-छोटी आदतें हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। कार्यक्रम में डॉ. सिद्धनाथ सिंह, डॉ. राम सागर राय, डॉ. जावेद अनवर, डॉ. कुमार आदित्य, डॉ. चन्द्र किशोर और डॉ. अतुल मोहन ने भी लोगों को स्वस्थ हृदय और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

Related posts

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

किसान और कृषि की समृद्धि से ही सशक्त होगा बिहार : विजय कुमार सिन्हा

टीबी मुक्त भारत अभियान : प्रखंड स्तर पर भी टीबी मरीजों को जल्द होने के लिए पहुँचकर रहे निक्षय मित्र

error: