बिहार

अवैध पटाखे के गोदाम में छापामारी, भारी मात्रा में पटाखा बरामद!

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मेहंदीगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखे के गोदाम में छापामारी, भारी मात्रा में पटाखा बरामद। इलाके में मचा हड़कंप।बताते चले कि पुलिस को गोदाम में अवैध तरीके से पटाखा जमा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मेहंदीगंज थाना पुलिस ने शनिवार की रात संबंधित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने गोदाम की तलाशी ली, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने बरामद पटाखों को जब्त कर लिया।

मामले में पुलिस ने गोदाम संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां-कहां सप्लाई किया जाना था।

Related posts

जल निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान जनता तनाव की स्थिति में गुजर

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा निरोधी मॉक ड्रिल आयोजित

जिले में निक्षय मित्र योजना के तहत 27 टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट का वितरण

error: