बिहार

जल निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान जनता तनाव की स्थिति में गुजर

बेनीपट्टी,  जे. रूद्र : मधुबनी जिला के अधिकांश हिस्सों में भी बीत दिनो चक्रवाती तूफान व वर्षा का असर देखा गया.जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल अंतर्गत पाली पंचायत से ग्रामीण गणेश मिश्र के हवाले से हमारे संवाददाता ने सूचित किया है।कि वारिश के बाद गांव में जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।गणेश मिश्र ने बताया कि ऊचे क्षेत्र मे भी जल भराव होने से लोगों के आवागमन पर भी काफी असर पड़ा है।

भारतीय रेल से रिटायर्ड अधिकारी मनोज कुमार,का कहना है कि लोगों की परेशानी बढने लगी है गांव का अधिकतर मार्ग पानी निकासी नहीं होने से बंद हैं. मनोज ने आगे बताया कि ऊचे जगह तक आने जाने में दिक्कत हो रही खास कर अपने दालान तक जलभराव पार कर लोग जाने को मजबूर है. ग्रामीणोँ ने तत्काल अनुमंडल व मुखिया से गुहार लगाते हुए पंप द्वारा जल भराव से निजात दिलाने का आग्रह किया है ताकि साँप, बिच्छे के साथ कीडे मकोड़े के दंश का भय मन से जासके।ग्रामीणों ने बिहार सरकार से जल्द हस्तक्षेप करने की गुहार लगायी है ताकि शीघ्र जमें जल की निकासी हो सके.

जल निकासी के लिए पंचायत के पाली गोट निवासी गणेश मिश्र के दरवाजे पर भीषण जल जमाव के कारण कम से कम दस परिवार के बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चों एवं बीमार लोगों को बहुत कठिनाई का सामना कर पर रहा है। इस जल जमाव से निज़ात पाने के लिए जल निकासी हेतु पक्के नाले की यथा शीघ्र आवश्यकता है। पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर इस समस्या को लेकर अनेकों बार प्रत्येक वर्ष आवाज़ उठाया जाता है पर आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

Related posts

अवैध पटाखे के गोदाम में छापामारी, भारी मात्रा में पटाखा बरामद!

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा निरोधी मॉक ड्रिल आयोजित

जिले में निक्षय मित्र योजना के तहत 27 टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट का वितरण

error: