बिहार

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस केंद्र जहानाबाद में शनिवार को ‘पिपिंग समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक जहानाबाद ने सहायक अवर निरीक्षक से पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए 154 पुलिस पदाधिकारियों को स्टार पहनाकर कार्यकारी प्रभार सौंपा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को बधाई दी और नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी, पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना राधारानी का प्राकट्य उत्सव, महाभिषेक और हरिनाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

error: