बिहार

डबल इंजन सरकार बिहार में बाढ़ पीड़ितों के साथ न्याय नही कर भाजपा के नेता बयानबाजी करके लोगों को भ्रमित करना चाहती हैं : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार के 45 लाख से ऊपर लोग बाढ़ से त्राहि त्राहि कर रहे हैं लेकिन ना तो केंद्र सरकार और ना ही राज्य सरकार इनके लिए राहत के प्रति गंभीर है।

एजाज ने आगे कहा कि बार-बार नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग कर रहे हैं जिस पर ना तो केंद्र सरकार के स्तर से और ना ही बिहार सरकार की ओर से इस दिशा में गंभीरता दिखाई जा रही है। इन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने वेतन मद का पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष में देकर राजनीति कर रहे हैं जो कहीं से उचित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन परकल जिस तरह से बिहार के बाढ़ पीड़ितों को चिढ़ाने के लिए सरकार की ओर से आशीर्वाद दिया जलाने का काम किया गया इसी से समझा जा सकता है कि भाजपा एनडीए के लोग मानवीय संवेदना के प्रति कैसी सोच रखते हैं। उस समय भाजपा और एनडीए के नेताओं को बाढ़ पीड़ित याद नहीं आये और सरकार में बैठकर 100 करोड़ के लगभग खर्च किए गए। अगर यही राशि बाढ़ पीड़ितों के बीच भेजे जाते तो उनके साथ न्याय होता और उनके लिए राहत की खबर होती।

एजाज ने पूछा कि भारत सरकार बिहार को राष्ट्रीय आपदा और विशेष पैकेज की घोषणा क्यों नहीं कर रही है । बिहार में केंद्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में जो विशेष टीम आई थी उसके द्वारा क्या अनुशंसा किए गए हैं यह भी नहीं बताया जा रहे हैं। बिहार में बाढ़ पीड़ितों के प्रति ना तो केंद्र सरकार गंभीर है और ना ही राज्य सरकार ,जबकि गुजरात में बरसात के पानी में नाला जाम हो जाता है तो केंद्र सरकार की ओर से सारी सहायता राशि गुजरात को भेजी जाती है। बिहार के साथ ऐसा सौतेलेपन का व्यवहार और भेदभाव क्यों, केंद्र सरकार को बताना चाहिए । जबकि बिहार से सबसे अधिक सांसद होते हैं और बिहार में चुनाव के समय नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बिहार के लोग पसंद आते हैं

लेकिन बाढ़ और आपदा आते ही बिहार के लोगों को उनके हाल पर क्यों छोड़ देते हैं ? यह सोचनीय विषय है। इन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव बाढ़ पीड़ितों के प्रति लगातार चिंता व्यक्त कर रहे हैं केंद्र सरकार और राज्य सरकार को पत्राचार कर रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी कोई उत्तर सरकार की ओर से नहीं दिया जा रहा है, आखिर कारण क्या है । जब सरकार को सच और सच्चाई दिखाया जाता है तो सरकार के स्तर से आम जन के हित में और बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत के कार्य क्यों नहीं किये जा रहे हैं सिर्फ हवा हवाई और बयान बाजी से भारतीय जनता पार्टी के नेता लेकिन बिहार की जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। जबकि भाजपा और एनडीए सरकार के इस तरह के कृत्यों को जान और पहचान चुकी है।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

error: