बलिया, संजय कुमार तिवारी। रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में हुए डबल मर्डर मामले का बलिया पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति रामचिज गुप्ता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रामचिज गुप्ता की पत्नी मानती देवी और उनकी बेटी गौरी की हत्या की साजिश रची गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पत्नी की मानसिक स्थिति और बेटी के दृष्टिहीन होने को लेकर परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने की बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, पत्नी और बेटी कई दिनों से घर से बाहर रहती थीं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक दाव और खून लगा कपड़ा बरामद किए जाने की बात पुलिस ने कही है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।
