पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) दहेज प्रथा एवं महिला उत्पीड़न, हिंसा और अत्याचार के खिलाफ तथा महंगाई पर रोक लगाने और बेटियों को शिक्षा एवं रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की ओर से पटना सिटी में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च शहीद पीर अली मुफ्त स्वास्थ्य केंद्र, गुरु गोविंद सिंह पथ से शुरू होकर भगत सिंह चौक पहुंचा। यहां मार्च में शामिल महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रतिवाद किया और सभा आयोजित की।
मार्च का नेतृत्व ऐपवा बिहार राज्य सचिव अनीता सिन्हा, ऐपवा पटना महानगर सचिव अनुराधा सिंह और ऐपवा पटना सिटी सचिव राखी मेहता ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने दहेज प्रथा और महिला हिंसा पर रोक लगाने, महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न एवं अत्याचार के मामलों में कार्रवाई तथा बेटियों की शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग उठाई। साथ ही बढ़ती महंगाई से आम लोगों को राहत देने की भी मांग की गई। कार्यक्रम में अनुमला मेहता, सीमा देवी, गुड़िया देवी, किरण कुमारी, पूनम कुमारी, सविता देवी, मंजू देवी, मीना देवी, भागेरनी देवी, दौलती देवी, गुलजारी देवी, सुंदरी देवी, वीणा देवी, गिरिजा देवी, शैला देवी, रूबी खातून, भगवती देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं।
