बिहार

आईसीसी ग्लोबल बिजनेस समिट–एडिशन 2 में बिहार ने प्रदर्शित की औद्योगिक क्षमता

नई दिल्ली/पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आईसीसी ग्लोबल बिजनेस समिट–एडिशन 2 के टाइटल पार्टनर के रूप में बिहार अपनी बढ़ती औद्योगिक क्षमता, निवेश के अवसरों और निवेश-अनुकूल कारोबारी वातावरण को प्रस्तुत कर रहा है। समिट में आयोजित बिहार स्टेट सेशन को उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार, रेजिडेंट कमिश्नर श्री मनोज कुमार सिंह तथा निदेशक MSME श्री अमन समीर मौजूद रहे।

स्टेट सेशन के बाद उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) संवाद हुआ, जिसमें निवेश, उद्योगों की आवश्यकताओं, कारोबारी सुगमता और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान RAMP के तहत सेक्टर-विशिष्ट प्रशिक्षण के लिए सेक्टर स्किल काउंसिल के साथ MoU भी किया गया, जो बिहार के MSME क्षेत्र में उद्योग-अनुरूप कौशल विकास को मजबूत करेगा।

उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा, “बिहार प्रगतिशील नीतियों, बेहतर औद्योगिक आधारभूत संरचना और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर निरंतर फोकस के साथ औद्योगिक विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उद्योग जगत के साथ हमारा संवाद निवेश, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने कहा, “बिहार में बेहतर औद्योगिक आधारभूत संरचना, निवेश केंद्रित नीतियों और सरल प्रक्रियाओं के माध्यम से औद्योगिक इकोसिस्टम को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास से MSME क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता और विकास को और गति मिलेगी। समिट में बिहार पवेलियन का उद्घाटन उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने किया। पवेलियन में बिहार की औद्योगिक क्षमता, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों और निवेश के लिए तैयार हो रहे इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया गया है।

Related posts

नए राशन कार्ड निर्माण में लायें तेजी : डीएम

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान – “सेवा मेरा योगदान” का हुआ आयोजन

पटना ट्रैफिक पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

error: