बिहार

“बेरोजगारी दिवस” मनाकर AISA पटना यूनिवर्सिटी ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), पटना यूनिवर्सिटी इकाई ने भिखना पहाड़ी में “राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस” के रूप में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

इस अवसर पर AISA बिहार राज्य सचिव दीपांकर, AISA पटना यूनिवर्सिटी अध्यक्ष नीतीश, पटना यूनिवर्सिटी सचिव सबा आफ़रीन, AISA पटना कॉलेज सचिव आदर्श, AISA दरभंगा हाउस अध्यक्ष आज़ाद और सचिव दीपू, AISA बिहार राज्य उपाध्यक्ष मनीषा सहित साथी विवेक आनंद सुंदर, अनुज, अमृता, रोहित, इमरान, आसिफ़, समीर और बड़ी संख्या में अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सबा आफ़रीन ने किया।

कार्यक्रम में मौजूद AISA साथियों ने कहा कि एक तरफ बिहार में बाढ़ से 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, दिल्ली के सत्य निकेतन में कई छात्रों की जान जा चुकी है, और देशभर के छात्र-युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और नितिन नवीन बेशर्मी से नागरिकों को दीया जलाने जैसे कार्यों में लगाने का आह्वान कर रहे हैं। साथियों ने इसे लोकतंत्र में जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। AISA साथियों ने सम्राट चौधरी द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को दीया जलाने के आदेश की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जहां बिहार बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं, वहीं इस आयोजन में 45,000 लीटर से अधिक तेल खर्च किया जा रहा है, जो जनता के दुख-दर्द के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है।

Related posts

सीमा सुरक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही एसएसबी

दो मासूमों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में गायब ट्रैक्टर बरामद!

दशलक्षण पर्व पर जैन मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना, मनाया गया उत्तम आर्जव धर्म

error: