बिहार

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर विधायक रत्नेश कुशवाहा ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

पटनासिटी, रॉबीन राज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होकर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मंदिरों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने अगमकुआं स्थित शक्तिपीठ श्री शीतला माता मंदिर, शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर, जल्ला महावीर मंदिर और श्री विश्वकर्मा मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दीप जलाया। इस अवसर पर विधायक ने ईश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की प्रार्थना की। साथ ही राष्ट्रसेवा के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं उनके संकल्पों की सफलता की कामना की। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर धार्मिक स्थलों में दीप प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई।

Related posts

जहानाबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा का आयोजन, एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

एम्स पटना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘दिल की सेहत’ पर जागरूकता कार्यक्रम

न कैनवास, न कागज…ढ़ाई किलो के नारियल पर मधुरेंद्र ने उकेरी पीएम की जन्मदिन की खास कलाकृति, कला से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश

error: