बिहार

राजद नेताओं ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को दी विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राजद नेताओं ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा श्रमिकों, दुकानदारों, वास्तुकारों, शिल्पकारों, कारीगरों, किसानों एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों के राष्ट्र निर्माण तथा समाज की प्रगति और उत्थान में योगदान का प्रतीक है। शुभकामना संदेश में भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा से सभी के सृजन, निर्माण और प्रयास सफल हों तथा समाज में सुख, समृद्धि और प्रगति बनी रहे।

शुभकामना देने वालों में सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, अली अशरफ फातमी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, मो. इसराइल मंसूरी, डॉ. मो. शमीम अहमद, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव, विधान पार्षद कारी मो. सोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, डॉ. उर्मिला ठाकुर सहित अन्य राजद नेता शामिल रहे।

Related posts

नए राशन कार्ड निर्माण में लायें तेजी : डीएम

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान – “सेवा मेरा योगदान” का हुआ आयोजन

पटना ट्रैफिक पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

error: