बिहार

निःशुल्क बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री : सम्राट चौधरी

मुंगेर, (न्यूज़ क्राइम 24) मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-सह-ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ मुंगेर जिला के नवागढ़ी, शीतलपुर स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय सीताकुंड परिसर तथा भागलपुर जिला के भागलपुर पॉलिटेक्निक राहत शिविर में संचालित निःशुल्क बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि वे अपनी समस्याएं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी के समक्ष रखें, जिनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित 8.5 लाख से अधिक परिवारों को अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंगेर और भागलपुर के बीच 83 किलोमीटर एट-ग्रेड सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क प्रोटेक्शन वॉल के रूप में भी कार्य करेगी, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा में मदद मिलेगी।

Related posts

गोरखपुर में ₹40 करोड़ की लागत की 119 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए आदित्य नाथ योगी

प्रीता वर्मा ने बिहार पुलिस DGP का अतिरिक्त प्रभार संभाला

स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर दोषी डॉक्टर पर शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संघ

error: