नई दिल्ली, (न्यूज़ क्राइम 24) देश की राजधानी दिल्ली में पत्रकार मोहम्मद अफरीदी इदरीसी का 27वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर देशभर से लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मोहम्मद अफरीदी इदरीसी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत बिहार की राजधानी पटना से की थी। पिछले करीब नौ वर्षों से वे पत्रकारिता के माध्यम से गरीब, मजदूर और समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। अपने पत्रकारिता कार्य के दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक मुद्दों और अत्याचार के मामलों को उठाकर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का काम किया।
पत्रकारिता के साथ-साथ मोहम्मद अफरीदी इदरीसी को राजनीतिक संगठन में भी जिम्मेदारी मिली। उन्हें पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में प्रधान महासचिव सह मीडिया प्रभारी (छात्र विंग) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी का उन्होंने निर्वहन किया।
बताया गया कि सामाजिक मुद्दों को उठाने के दौरान अफरीदी ने दिल्ली पुलिस के साथ भी कई मामलों में सहयोग की भूमिका निभाई। पटना से शुरू हुआ उनका सफर अब देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच चुका है, जहां वे पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों, मित्रों और देशभर से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी। उनके माता-पिता, बड़े भाई और अन्य रिश्तेदारों ने भी उनके स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामना संदेश मिलने का भी दावा किया गया है, जिसमें उनके स्वस्थ एवं सुखी रहने तथा इसी तरह आम जनता की सेवा करते रहने की कामना की गई है।
