बिहार

परेव पुल पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती

पटना/बिहटा, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात-पंचम) के नेतृत्व में परेव पुल, बिहटा पर विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (पंचम) स्वयं मौके पर मौजूद रहे और वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

चेकिंग के दौरान ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने तथा अवैध पार्किंग जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। पटना यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यातायात नियमों के पालन को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में लखीसराय पुलिस के बढ़ते कदम

पथ निर्माण मंत्री द्वारा पुल निर्माण निगम की परियोजनाओं की समीक्षा, कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत विकास शिविर का उद्घाटन

error: