बिहार

शेखपुरा डीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : समाहरणालय के मंथन सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विकास कार्यों, लंबित मामलों और प्रशासनिक दक्षता की समीक्षा की गई। डीएम ने पिछली बैठक के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सभी लंबित कार्यों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन भवनों के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरा करने को कहा गया।

नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के दौरान बड़े और पुराने मामलों में बकाया वसूली तेज करने और जरूरत पड़ने पर बॉडी वारंट जारी करने का निर्देश दिया गया।

जनशिकायतों को लेकर डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर और जन समाधान पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

इसके साथ ही अतिक्रमण वाद में तेजी लाने और ‘हर घर नल का जल’ योजना के तहत छूटे हुए घरों तक पेयजल पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एसपी, अपर समाहर्ता, डीडीसी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

error: