बिहार

मध्य विद्यालय नवाबगंज में लगेगा सीसीटीवी कैमरा, निजी कोष से खर्च करेंगे मुखिया प्रतिनिधि

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय नवाबगंज की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नवाबगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव ने अपने निजी कोष से विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों के भीतर विद्यालय का पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया जाएगा।

विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की घोषणा से शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है। मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय में पूर्व में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायतें मिलती रही हैं। विद्यालय में लगे पंखे, चापाकल, बल्ब, पानी के नल सहित अन्य सामान या तो चोरी कर लिए जाते थे या उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया जाता था।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की संपत्ति की सुरक्षा और शिक्षण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निजी कोष से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया गया है। कैमरों की निगरानी से विद्यालय परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी तथा असामाजिक तत्वों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार साहा ने मुखिया प्रतिनिधि की पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगना विद्यालय, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के हित में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और शिक्षण वातावरण को बेहतर बनाने में भी सहायता मिलेगी। वहीं, अरुण कुमार यादव ने कहा कि उन्होंने स्वयं इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। इसलिए विद्यालय से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि विद्यालय निरंतर प्रगति करे और यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

Related posts

रोहित गोदारा-लिपिन नेहरा गैंग पर गुरुग्राम पुलिस का बड़ा शिकंजा, 6 बदमाश गिरफ्तार!

75 लीटर नेपाली देसी शराब केसाथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, चोरी की होंडा बाइक जब्त!

एम्स पटना में पुलिस उपाधीक्षक अधिकारियों को दी गई मेडिको लीगल ट्रेनिंग

error: