बिहार

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो गांजा बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भवानीपुर गांव के वार्ड संख्या-03 स्थित सुरसर नदी के समीप से लावारिस अवस्था में 27 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मौके पर मौजूद तस्कर गांजा छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि पुलिस को क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भवानीपुर गांव में सुरसर नदी के समीप छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके की तलाशी ली, जहां से 27 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर फुलकाहा थाना लाया। मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तस्करी से जुड़े लोगों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 27 किलो गांजा बरामद किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा फरार तस्कर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

विधान परिषद चुनाव – जद (यू) अल्पसंख्यक नेताओं की बैठक, सभी आठ सीटों पर चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा

राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

error: