बिहार

डाली पूजा और सालाना उर्स को लेकर फुलवारी में प्रशासन अलर्ट, आरएएफ जवानों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ में रविवार 22 अगस्त को सैकड़ों वर्षों से चली आ रही पारंपरिक डाली पूजा यानी खप्पर पूजा और कुछ दिनों बाद खानकाह-ए-मुजीबिया में होने वाले सालाना उर्स को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है. इसी को लेकर फुलवारी शरीफ थाना परिसर में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नगर के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डाली पूजा और सालाना उर्स के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, जुलूस के मार्ग, यातायात व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती को लेकर चर्चा की गई. अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में धार्मिक आयोजन संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

बैठक के बाद रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च फुलवारी शरीफ थाना से शुरू होकर पटना-खगौल मुख्य मार्ग, संगत, काली मंदिर तक पहुंचा. काली मंदिर से ही पारंपरिक डाली पूजा यानी खप्पर पूजा का जुलूस निकलता है. इसके बाद फ्लैग मार्च ब्लॉक मोड़, सदर बाजार, चुनौती कुआं, शहीद भगत सिंह चौक सहित प्रमुख इलाकों से होकर गुजरा।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का संदेश दिया. धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

फ्लैग मार्च में पटना सिटी एसपी पश्चिमी, पटना सदर एसडीएम, फुलवारी शरीफ एसडीपीओ, दानापुर एसपी के रूप में प्रभारी अधिकारी, फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष सहित कई थानों के थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे. अधिकारियों ने बताया कि डाली पूजा और आगामी सालाना उर्स को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Related posts

सैदाबाद गांव में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल, युवाओं ने 22 बीघे के तालाब किनारे लगाए 200 पौधे

हाई स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत पटना के दो बालिका उच्च विद्यालयों का भ्रमण

सुखद शनिवार में बच्चों ने कबाड़ से बनाई सुंदर राखियां, सीखीं स्वच्छता और रचनात्मकता की बातें

error: