बिहार

बेंगलुरु में ‘बिहार इंडस्ट्री B2G मीट 2026’ का आयोजन

बेंगलुरु/पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और देश के प्रमुख निवेशकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से बेंगलुरु में ‘बिहार इंडस्ट्री B2G मीट 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया गया।

बैठक में बिहार की निवेश संभावनाओं, औद्योगिक आधारभूत संरचना, निवेश-अनुकूल नीतियों, उपलब्ध औद्योगिक भूमि तथा विभिन्न क्षेत्रों में विकसित की जा रही सुविधाओं के बारे में निवेशकों को जानकारी दी गई। निवेशकों के साथ विशेष रूप से ई-कॉमर्स, फार्मास्युटिकल्स, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग एवं अन्य उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

B2G मीट में Flipkart, Reliance Trends, Footprint, Nirani Group, Drools, Ninja Cart, Setner, Senses Pharma, Inotek Solutions, Scieng Tech Fashions, Spectrum Global Project, Green Wealth, Floating Walls सहित विभिन्न संस्थानों के CEOs एवं निर्णयकर्ताओं से महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। निवेशकों ने बिहार में उद्योग स्थापना एवं विस्तार की संभावनाओं को लेकर अपने सुझाव, अपेक्षाएँ और आवश्यकताओं को विभाग के समक्ष रखा।

इस अवसर पर माननीया उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार राज्य को एक आकर्षक, प्रतिस्पर्धी एवं निवेश-अनुकूल औद्योगिक गंतव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार निवेशकों की आवश्यकताओं और सुझावों के अनुरूप नीतिगत सहयोग, बेहतर औद्योगिक आधारभूत संरचना तथा आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएँ मौजूद हैं और राज्य सरकार देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों एवं निवेशकों के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से इन अवसरों को निवेश में बदलने के लिए प्रयासरत है।

उद्योग निदेशक श्री मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि बिहार में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। राज्य में पर्याप्त औद्योगिक भूमि, बेहतर कनेक्टिविटी, विकसित औद्योगिक क्षेत्रों तथा क्षेत्र-विशिष्ट नीतियों के माध्यम से निवेशकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने निवेशकों से बिहार में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा राज्य में अपनी औद्योगिक इकाइयों के विस्तार पर विचार करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान BIADA द्वारा उपलब्ध औद्योगिक भूमि, औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं तथा निवेशकों के लिए विकसित की जा रही Plug-and-Play सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। निवेशकों को बिहार की निवेश-अनुकूल नीतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया गया।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: