पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) कचौड़ी गली स्थित छोटी मंदिर में भगवान के अलौकिक श्रृंगार एवं झूला दर्शन का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में फूलों के हिंडोले के भव्य श्रृंगार के बाद अब 20 अगस्त, गुरुवार को शाम 5 बजे से भगवान के आसन और झूले को फूल, फल एवं सब्जियों से विशेष रूप से सजाया जाएगा।
मंदिर से जुड़े शशि शेखर रस्तोगी ने श्रद्धालुओं से इस अनोखे एवं अलौकिक श्रृंगार के दर्शन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में यह अपनी तरह का विशेष मंदिर है, जहां इस प्रकार की सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है। उन्होंने बताया कि मंदिर की देखभाल एवं इस पूरे आयोजन में महिला मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। महिला मंडल के प्रयासों से यह सैकड़ों वर्ष पुराना मंदिर आज भी अपने भव्य स्वरूप में कायम है।
